SANJEEVANI CARE AND CARE SOCIETY

Affiliation

12. किसी भी वाद विवाद की स्थिति में हिन्दी मान्य होगी। अंग्रेजी मात्र अनुवाद है।

13. संस्था के नियम / गरिमा के विरुद्ध कार्य करने पर बिना पूर्व सूचना दिए केन्द्र निरस्त कर दिया जाएगा। समस्त हरजे खरचे की जिम्मेदारी केन्द्राध्यक्ष की होगी।

14. किसी भी केन्द्राध्यक्ष का इस संस्थान से सम्बन्धित कोई विवाद है तो वह संजीवनी केयर एंड केयर सोसायटी,लखनऊद्वारा गठित समिति द्वारा ही निपटाया जाएगा । समिति का निर्णय अन्तिम निर्णय माना जायेगा। सीधे न्यायालय की कार्यवाही अवमान्य होगी और किसी भी वाद-विवाद का न्यायिक क्षेत्र मात्र 
लखनऊहोगी।

वेतन:1. पंजीकरण शुल्क एवं परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त लिये गये सभी शुल्को पर केन्द्राध्यक्ष (अधिकृत प्रशिक्षण केन्द्र) का अधिकार होगा।

विशेष कार्य:

1. संस्था द्वारा केन्द्र का विवरण पत्रिका (प्रवेश फार्म सहित) रू0 100/- के नगद मूल्य पर उपलब्ध करायी जायेगी। जिसका मुदित मूल्य रू. 125/ है।

2. वार्षिक परीक्षाएं कोर्स के अनुसार मई, जून, सितम्बर दिसम्बर में होगी। प्रश्न पत्र हिन्दी/अंग्रेजी में उपलब्धहोंगे।
3. वार्षिक परीक्षा उपरान्त छात्रों को प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र संजीवनी केयर एंड केयर सोसायटी

द्वारा प्रदान किया जायेगा।

4. अनसॉल्वड प्रश्न पत्र परीक्षा के लिए उपयोगी प्रश्न पत्र, सैलेबस वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं तथा प्रश्न पत्र आदि समस्त सामग्री केन्द्राध्यक्ष को संस्थान द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी।

5. केन्द्र को संस्थान द्वारा सम्पूर्ण पाठ्य पुस्तकें 25% छूट के साथ नगद मूल्य पर उपलब्ध करायी जायेंगी।

6. 8X3 फीट का एक फ्लैक्स बैनर तथा विषय का किताब दिया जायेगा।

कोरियर से मंगाने की दशा में रू. 50 प्रति किलो कोरियर खर्च अतिरिक्त लिया जायेगा। 6

पत्रचार का पता निदेशक P K MISHRA,133/82 Awas Vikas Hanspuram,Naubasta,kanpur Nagar-208017

संस्था का उद्‌देश्य छात्रो/छात्राओ को शिक्षित प्रशिक्षित करना है तथा शिक्षा को बढ़ावा देना है एवं उनके

उज्जवल भविष्य की कामना करना है।

प्रशिक्षण केन्द्र की मान्यता हेतु आवश्यक मानदंड:

समिति की नवीनीकृत पंजीयन पत्र।

समिति की सूची।

प्रबन्धक / मैनेजर की रंगीन फोटो, पहचान-पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, आधार कार्ड आदि।

पैन कार्ड की कापी।

प्रशिक्षण केन्द्र भवन की रंगीन फोटो।

10 रूपये की स्टाम्प पेपर पर नोटरी शपथ पत्र।

(ए) आधारभूत बुनियादी सुविधाएं -

1. कक्षा एवं प्रयोग के लिए कम से कम 500/700 वर्ग फुट क्षेत्रफल का हवादार एवं प्रकाश युक्त कक्ष/वाइट बोर्ड की भी व्यवस्था हो।

2. कार्यालय के लिए अन्य उपकरण कम्प्यूटर / लैपटॉप और प्रिंटर फोटोकॉपीअर (वैकल्पिक) प्रोजेक्टर।

भौतिक सुलम-सुविधाएं पेयजल, शौचालय, आदि की बेहतर व्यवस्था हो।

3. 4. पुस्तकालय सुविधा लगभग सम्बन्धित विषय से 25-30 किताबें हों।

(बी) संकाय और सहायक स्टाफ-

1. शिक्षक प्रशिक्षित विषय में किसी मान्यता प्राप्त वि०वि० से पी०जी० एवं दो वर्ष का अनुभव हो।

2. रिसेप्शनिस्ट / क्लर्क 01

3. कार्यालय सहायक 02